Happy New Year 2022
Happy New Year 2022
आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की ढ़ेरों मंगल कामनाएँ।
दोस्तों ! "परिवर्तन ही संसार का नियम है।" गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कही गयी यह बात बिल्कुल सत्य है और यह कथन ही इंसानों में आशा की लौ प्रज्वलित करती है। मैं जानता हूं कि आपका कल बेशक दुखमय और कष्टकारी रहा होगा, परंतु मुझे यकीन है कि आज के दिन आप प्रसन्न होंगे। इसका कारण यह है कि आपको आशा है और आप खुद से पूर्णतः आश्वस्त हैं कि विगत वर्षों की तुलना में यह वर्ष आपके लिए बेहतर होगा, जिसके लिए आप एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।
लोगों के जीवन में सुख और दुख तो आते जाते रहते हैं परन्तु विगत 02 वर्षों में लोगों ने क्या क्या कष्ट सहे, क्या क्या दुख झेले हैं, इसे भुलाया नही जा सकता। Covid-19 के आने के बाद मानो लाइफ में एकदम से ब्रेक लग गया। ना जाने कितनों लोगों का रोजगार छिन गया, कितनों की नौकरी चली गई और ना जाने कितनों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। किसी तरह से बचते बचाते अगर कोई इन सब बलाओ से बच भी गया तो, अन्य मुसीबतों ने उसे जरूर अपना शिकार बनाया है। वक्त बुरा था, कट गया और जो बचा है वह भी कट रहा है। धीरे धीरे ये दौर भी गुजर ही जायेगा, समय कभी भी एक समान नहीं रहता। रात कितनी ही घनी काली क्यू ना हो, दिन का सूरज समस्त कालिमा को नष्ट कर देता है।
नया वर्ष आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए, आपकी समस्त नेक कामनाएं परमपिता की कृपा से पूर्ण हो। इसी मंगल कामना के साथ पुनः नव वर्ष की बधाई।
0 Comments
कृपया प्रतिक्रिया दें (Feedback Please)